छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री बघेल का माता चंडी मंदिर से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल तक रोड शो के दौरान ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत माता चंडी मंदिर

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल का माता चंडी मंदिर से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल तक रोड शो के दौरान ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
माता चंडी मंदिर

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर से भेट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। इस दौरान के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गांव और आसपास क्षेत्र के महिलाओं, बच्चो, बुजुर्गो और युवाओं ने मुख्यमंत्री का नारियल, फूल, आरती और माथे पर तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क के किनारे पर कुछ देर रुककर दुर्गा पंडाल में भी पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।इस बीच ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की फोटो भी भेंट की। बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और बाजे-गाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। युवाओं में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की एक झलक पाने और फोटो लेने की भी होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन स्वीकार किया।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर मौजूद रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!