ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल को कृषि मेला-कुम्हारी में शामिल होने का मिला न्योता, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ युवक प्रगतिशील किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने संघ द्वारा 4 व 5 फरवरी 2023 को कुम्हारी के खपरी ग्राम में आयोजित किए जा रहे 6वें कृषि मेला में शामिल होने का न्योता दिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा प्रतिवर्ष यह मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ ही कृषि वैज्ञानिक व कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष मेले में मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे, जहां उन्हें पारंपरिक कृषि के साथ ही साथ फसल बदलाव व उन्नत कृषि के विषय में नवीनतम जानकारी उपलब्ध होगी।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!