Advertisement

एसडीओपी बेमेतरा एवं चौकी खण्डसरा द्वारा उमरिया में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

एसडीओपी बेमेतरा एवं चौकी खण्डसरा द्वारा उमरिया में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 9 जुलाई को एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की एवं पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी उप निरीक्षक डीएन सिंह व अन्य स्टाफ द्वारा चौकी खण्डसरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरिया में ग्रामीणों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल पर विश्वास न करने, किसी भी अंजान लिंक अथवा बारकोड को स्कैन न करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक से संबंधित कार्ड डिटैल, ओटीपी, पिन, पासवर्ड न बताने एवं अन्य साइबर क्राइम से बचने और यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। साथ ही ग्रामवासियों से गांव के समस्या संबंधी चर्चा कर मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की एवं पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी उप निरीक्षक डीएन सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, एश्वर्य सिंह व अन्य स्टाफ एवं ग्राम उमरिया के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47