Advertisement

एनसीसी कैडेट्स ने साफ सफाई के साथ पौधारोपण किया

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल सतीश गुप्ता के निर्देशन पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा सफाई अभियान के साथ पौधारोपण किया गया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के प्रांगण में फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया जिसमें जामुन कटहल गुलमोहर आम व पीपल के पौधे लगाए गए इस कारोना काल की विषम परिस्थिति में ऑक्सीजन का संकट देखते हुए वृक्षारोपण ज्यादा से ज्यादा किया जाए इस संकल्प के साथ एनसीसी अधिकारी सुनील दत्त तिवारी के द्वारा छात्रों को अपने अपने निवास बाड़ी में भी पौधारोपण करना और उसको संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य लेफ सिंह, प्रधान पाठक प्रवीण तिवारी, ओपी रजवाड़े व्याख्याता, एनसीसी कैडेट्स विवेक कुमार परमेश्वर अनुज तिवारी चमनलाल हेमंत रजवाड़े पूर्व एनसीसी कैडेट्स विश्वकर्मा अनिल साहू चंद्रकांत राजवाड़े महेश राजवाड़े और नितिन साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57