Advertisement

प्रेमी के साथ पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, फिर हुआ ये…

मनेन्द्रगढ़। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने के लिए डेढ़ लाख की सुपारी दी, लेकिन सुपारी लेने वाले ने न केवल पति की जान बख्श दी, बल्कि जब उसे पत्नी का असली चेहरा दिखाया तो पति के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। अब पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार है और पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है।

यह पूरा मामला एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ने बताया कि 9 जुलाई को श्रीनगर के आगे पडऩे वाले गांव सुरता पोंड़ी से रिश्ते में उसका दामाद एक अन्य युवक के साथ पत्नी के बुलाने पर उसके घर आया। दामाद ने उससे कहा कि चाचा तुमसे जरूरी काम है। कहीं बाहर चलते हैं। इसके बाद वे लोग हसदो नदी चले गए जहां दामाद ने कहा कि हम लोग तुम्हारी जान लेने आए हैं। तुम्हारी पत्नी और सुरता गाँव में रहने वाला उसका प्रेमी अख्तर खान तुम्हें रास्ते से हटाना चाहते हैं। इसके लिए उनके द्वारा उन्हें डेढ़ लाख रूपए की सुपारी दी गई है।

प्रार्थी ने कहा कि उसे यकीन नहीं हो रहा। इसके बाद यकीन दिलाने के लिए सुपारी लेने वाले ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर पत्नी को फोन लगाया, जिस पर पत्नी ने कहा कि निपटा दो। वहीं प्रेमी को फोन लगाया तो उसने काम पूरा करने के लिए उसी समय दामाद के खाते में फोन से 10 हजार रूपए भी डाल दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रार्थी ने कहा कि जब उसे यकीन हो गया कि पत्नी और उसका प्रेमी उसे मारना चाहते हैं, तब उसने पत्नी के साजिश को विफल करने के उसे मारने आए दोनों युवकों के साथ मिलकर योजना बनाई और योजना के मुताबिक उन्हें दूसरे दिन 10 जुलाई को अपने घर बुलाया और उनके साथ पत्नी को यह कहकर चला गया कि वह जरूरी काम से जा रहा है। प्रार्थी ने बताया कि सुरता गांव अपने ममेरे भाई के यहां जाकर वहां से अपनी पत्नी को फोन लगाकर और कहा कि जंगल में एक घर में उसे बंधक बनाकर रखा गया है और एक आदमी उसके साथ मारपीट कर रहा है, वह किसी भी तरह उसे बचा ले।

इसके बाद पत्नी ने सुपारी लेने वाले दामाद के मोबाइल पर कॉल किया और कहा कि जंगल में उसके पति को जहां छोड़े हो जल्दी से जाओ यदि वह भाग गया तो हम सब फंस जाएंगे। उसने पति के मोबाइल को तोडऩे और उसे जल्द खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद पत्नी के प्रेमी अख्तर ने भी दामाद को कॉल किया और जानकारी ली कि काम हुआ या नहीं। पत्नी और उसके प्रेमी को विश्वास दिलाने के लिए प्रार्थी को जमीन पर सुलाकर वीडियो कॉलिंग के जरिए उन्हें मरा दिखा दिया गया।

पत्नी को जब यह यकीन हो गया कि उसके पति को मार दिया गया है तो पुलिस को गुमराह करने के लिए 11 जुलाई की सुबह उसने पड़ोस के कुछ लोगों को साथ लेकर सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं 11 जुलाई की शाम पति के द्वारा सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पहुंचकर संपूर्ण घटना की जानकारी दी जा रही थी तभी पत्नी भी थाने पहुंची और पुलिस को चकमा देकर वहां से गायब हो गई। मामले में पुलिस द्वारा फरार आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57