छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

विचाराधीन बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच…………

विचाराधीन बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना के ग्राम रूनियापानी निवासी विचाराधीन बंदी शिवनाथ पिता शिवरतन सजा काट रहा था। इस दौरान अस्वस्थता के कारण चिकित्सक के परामर्श पर 1 जून 2022 को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया था। चिकित्सक द्वारा जांच के उपरांत बंदी को मृतक घोषित किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा द्वारा संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल को इसके लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि उनकी जेल प्रवेश के समय स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। उपचार के समय उन्हें कौन-कौन सी औषधियां दी गई।

बंदी के उपचार के समय यदि कोई लापरवाही बरती गई है तो लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन हैं ? बंदी के साथ कोई अमानुषिक कृत्य तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है ? यदि ऐसा हुआ हो तो दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं ? उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!