Advertisement

पूजा-पाठ के बाद भाजपा ने आज चुनावी घोषणापत्र सुझाव पेटियों का किया वितरण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज चुनावी घोषणापत्र से जुड़ी सुझाव पेटियों का वितरण कर दिया है। ये सुझाव पेटियों को छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसमें आम लोग घोषणापत्र से जुड़े अपने सुझाव इसमें दे पाएंगे। साथ ही भाजपा ने एक व्हाट्सएप नंबर भी लॉन्च किया है जिसमें लोग अपने सुझाव सीधे बीजेपी को भेज पाएंगे।

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग जिलों से आए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने यह सुझाव पेटियां सौंपी हैं। अब यही पेटियां अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगी।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि हर वर्ग नाराज रहा। 5 सालों तक धरना स्थल पर उन्होंने वक्त बिताया अपनी मांग रखी, चाहे कर्मचारी आंगनबाड़ी हो, न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी हर वर्ग लगातार हड़ताल में रहे, उससे मुक्ति दिलाने का काम भाजपा करेगी। इस विश्वास के साथ हम घोषणापत्र बना रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारतीय जनता पार्टी ने इस सुझाव पेटी को छत्तीसगढ़िया थीम पर बनाया है। इसमें आदिवासी संस्कृति की पेंटिंग है। छत्तीसगढ़ की मन की बात लिखा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। छत्तीसगढ़ का नक्शा और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन धार्मिक स्थलों की तस्वीर लगाई गई है।

2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे घोषणा पत्र की अहम भूमिका थी। ऐसे मेंइस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र निर्माण को भी एक अभियान के तौर पर पूरे प्रदेश में ले जाने की तैयारी में है।

BJP ने तय किया है कि, हर विधानसभा के चौक चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहां लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। इसके अलावा टपरी, हाट बाजार में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47