Advertisement

भाजपा घोषणा पत्र समिति का अभियान शुरू, कांग्रेस ने कहा- जनता के बीच जाकर बनाएं माफीनामा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति का अभियान आज से आरंभ है। घोषणा पत्र समिति के संयोजक और दुर्ग सांसद विजय बघेल का कहना है कि इस अभियान के तहत लोगों के बीच पहुंचकर उनके मन की बात जानेंगे। साथ ही इस दौरान लोगों से मिले सुझाव को पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

इस अभियान पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को जनता के बीच जाकर माफी नामा बनवाना चाहिए। भाजपा घोषणा पत्र समिति अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घोषणापत्र समिति के 32 लोगों की टीम विभिन्न जिलों व गांवों में जाकर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के लिए क्या अलग करना है, इन विषयों पर लोगों से चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि ओम माथुर को भाजपा प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस में बदलाव के बयार देखने को मिली है। चाहे मंत्री का इस्तीफा हो, पीसीसी अध्यक्ष बदले जाएं। कांग्रेस पार्टी सभी में बदलाव ला रही है। इस भ्रष्ट सरकार में अब बदलाव आएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा बीजेपी घोषणा पत्र बनाने के बजाय जनता के बीच जाकर माफीनामा पत्र बनाए तो उनके लिए ज्यादा ठीक रहेगा। तीन बार उन्होंने घोषणा पत्र बनाया। तीनों बार छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके घोषणा पत्र पर भरोसा किया। मगर दुर्भाग्य है कि तीनों बार उन्होंने जनता को धोखा दिया। उन्होंने आगे कहा कि हम भी जनता के बीच सकारात्मक बातों को लेकर जा रहे हैं। जनघोषणा पत्र के 36 में से 34 वादे हमने पूरे किए हैं। बीजेपी के पास क्या है?

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47