Advertisement

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस क्यों परेशान है : भाजपा

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि जब भ्रष्ट अधिकारियों व कुछ लोगों पर ईडी एवं आईटी के छापे की कार्यवाही हो रही तो कांग्रेस क्यों परेशान है। कांग्रेस का हाथ क्या भ्रष्टाचारियों के साथ है इस पर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और ऐसे दर्जनों घोटालों में कांग्रेस पूरी तरह डूबी हुई है। साक्ष्यों के साथ मामले अदालत में पेश किए जा रहे है। माननीय न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जेल भेज रही है संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है। यह दिन के उजाले की तरह साफ है। कांग्रेस का एक तबका भी इस तरह के घोटाले होने को स्वीकार कर रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जब अधिकारियों एवं व्यवसायियों के बीच बातचीत के ऑडियो एजेंसियों ने माननीय न्यायालय में पेश किए है। इसके अलावा हजारों दस्तावेजी सबूत ईडी और आईटी ने रायपुर दिल्ली और भोपाल में दर्ज मामलों में पेश किए हैं। इन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से यह दिन के उजाले की तरह साफ है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से किस तरह से सुनियोजित और संगठित लूट के लिए माफिया और सरकारी अधिकारियों के बीच गठजोड़ बन गया था।

उन्होंने कहा कि इस अपवित्र गठजोड़ के पीछे कांग्रेस सरकार के सर्व शक्तिमान चेहरों की संलिप्तता को लेकर भी दोनों एजेंसियों ने न्यायालय में अकाट्य सबूत पेश किए हैं। ईडी ने माननीय उच्चतम न्यायालय और रायपुर के विशेष न्यायालय में अलग-अलग हलफनामों में बार-बार इंगित किया है कि यह संगठित लूट सत्ता के शीर्ष पर बैठे व्यक्ति और उसके चेहेतों के इशारों पर हो रही थी। वहीं दूसरी ओर घोटाले में फंसे कांग्रेसी इसे षड़यंत्र करार देने का प्रयास कर रहे है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि ईडी और आईटी की कार्यवाही से न तो उनकी पार्टी और न ही उनके नेताओं के सरोकार है। यह कार्यवाही सिर्फ और सिर्फ कांग्रेसियों की कर्मों का परिणाम है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47