Advertisement

अहंकार के पथ पर चलकर क्रूर हो गई है कांग्रेस सरकार : भाजपा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने जूनियर डॉक्टर्स का किया समर्थन

रायपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मानदेय में वृद्धि करने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जूनियर डॉक्टर की हड़ताल करना वाजिब है क्योंकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादों के अनुसार अभी तक उनकी मांगो को पूरा नहीं कर पाई है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल में चले जाने से प्रदेश की जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किन्तु कांग्रेस सरकार इनके मांगो को पुरा करना छोड़ अपने सारे वादों से मुकर रही है और इन पर दमनकारी नीति चला रही है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस सरकार जिन घोषणा पत्र एवं झूठे वादों को लेकर सत्ता में आई थी आज उन्हीं बातों से मुकर चुकी है। कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र में कहा था कि सभी अनियमित-संविदा कर्मचारी साथियों को कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर सबका नियमितीकरण कर दिया जाएगा। लेकिन पौनें पांच साल गुजर जाने के बाद भी वादा पुरा नहीं कर पाई है और वादों को पूरा करने के बजाय अपनी मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या कर्मचारी संगठनों को अपना हक मांगना गुनाह है? ये कांग्रेस को उनका वादा याद दिला रहे हैं, किंतु  सरकार ने इन बेकसूर युवाओं को बर्बरतापूर्वक एस्मा जैसे नियम लगाकर उन पर तानाशाही करके उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर रही है। कांग्रेस की सरकार अहंकार के रास्ते पर चलकर क्रूर हो गयी है। झुठ की बुनियादी पर खड़ी कांग्रेस सरकार के कारण एक संविदा कर्मचारी हड़ताल करते वक्त शहिद हो गए यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार की संविदार्मिकयों के विरूद्ध अमानवता, अंसवेदनशीलता और धोखाधड़ी के हाथों हुई एक हत्या है किंतु कांग्रेस के सरकार एवं उनके मुखिया भूपेश बघेल यह जान लें कि अब उनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है और अब प्रदेश के लाखों कर्मचारीगण और छत्तीसगढ़ के करोड़ो आमजन शहिद संविदाकर्मी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के संविदा कर्मचारी एवं प्रदेश कि जनता तैयार है इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47