Advertisement

सिटी कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश से स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश से स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

स्थायी वारंटी मुकेश नाथ योगी के विरूद्ध बेमेतरा सहित अन्य राज्यो में करीबन 13 अपराधिक रिकार्ड दर्ज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा विशेष न्यायालय के प्रकरण क्र. 38/18, अपराध क्रमांक 399/2018 धारा 363, 366(क), 376 भादवि, 5(ठ), 6 पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहें स्थायी वारंटी मुकेश नाथ योगी पिता गनपतनाथ योगी उम्र 39 साल निवासी खरसौदकला थाना भाटपचलाना जिला उज्जैन (मध्यप्रदेश) को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को आज 5 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त स्थायी वारंटी मुकेश नाथ योगी के विरूद्ध बेमेतरा सहित अन्य राज्य में करीबन 13 अपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं, साथ ही इनके विरूद्ध 7 प्रकरणों में माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। जिसमें थाना भाटपचलाना, थाना भैरूगढ, थाना बडनगर, थाना बदनावर, थाना बेटमा, थाना कोतवाली मंदसौर सहित थाना बेमेतरा में गंभीर प्रकरणों में अपराध दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक अशरुफ खान, जितेन्द्र सिंह एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47