छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर:बीते कुछ दिनों ने प्रदेश भर में बादल छाए हुए है. इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.ये अलर्ट कबीरधाम, राजनांदगाँव, मुँगेली और बेमेतरा जिले के लिए जारी हुआ है. इन जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और ओला गिरने की संभावना जताई गई है.

इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान की कटाई मिजांई का काम जोरों पर है. मौसम बदलने से किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है. बिलासपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं. बूंदाबादी भी हो रही है. इसके चलते ठंड बढ़ी हुई है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

किसानों की फसल को नुकसान

खैरागढ़ जिले में भी आज मौसम ने अचानक करवट ली है. सुबह से ही हो रही अचानक बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है. किसान अपने फसल को नहीं बचा पाए. किसान बताते हैं कि कटा हुआ धान खेतों में रखा है, जिसका नुकसान होना तो तय है और कटे हुए धान में अंकुर उग जाएंगे, वहीं गेहूं की बोई हुई नई फसल का सड़ना भी लगभग तय है. वहीं अब किसानों ने शासन प्रशासन की ओर मदद भरी निगाहों से देखना शुरू कर दिया है.

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!