छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

व्यवसाय प्रारंभ करने इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित……….

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम.........

व्यवसाय प्रारंभ करने इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस योजना के स्वरूप में विगत 1 जून से परिवर्तन किया गया है। योजनान्तर्गत अब सेवा क्षेत्र में 20 लाख रुपये तथा विनिर्माण क्षेत्र में 50 लाख रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया है कि योजना के तहत सेवा एवं उद्योग इकाई की स्थापना के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृत होने के बाद शहरी क्षेत्र में परियोजना की लागत का 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र हेतु 35 प्रतिशत के अनुदान का प्रावधान है। विनिर्माण क्षेत्र में 50 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिले के आवेदक विभागीय वेबसाइट www.kviconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योजनान्तर्गत इच्छुक आवेदक को विस्तृत परियोजना प्रपत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निःशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक, जाति प्रमाण पत्र, आवेदन के समय प्रस्तुत करना होगा। आवेदकों को अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो जमा करनी होगी। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय के पास स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में संपर्क किया जा सकता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!