छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में हुआ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन

आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में हुआ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गणेश लाल टण्डन, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतराम चुरेन्द्र, जिला नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति ए. जसाठी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, राज्य सलाहकार सुश्री स्निग्धा पटनायक, बीपीएम यशवंत चन्द्राकर, व्हीबीडी पर्यवेक्षक गुलाब चंद साहू, विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया फाईलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सरकार प्रति वर्ष सामुहिक दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन करती हैं, जिसके अंतर्गत (2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को छोड़कर) सभी व्यक्तियों को फाईलेरिया के बचाव की दवा खिलाई जाती हैं। सिविल सर्जन ने विद्यार्थियों को जानकारी दिया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग हैं। व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता हैं। फाइलेरिया के लक्षण हाथ और पैर की सूजन (हाथीपांव) व अण्डकोष का सूजन (हाइड्रोसिल) हैं।
कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी फाइलेरिया के रोकथाम/नियंत्रण के बारे में बताया जैसे मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने आस पास जल जमाव होने दें, सामूहिक दवा सेवन के दौरान साल में एक बार डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा का सेवन उम्र के अनुसार अवश्य करना चाहिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!