गोड़ियारी के ग्रामीणों ने घेरा पंचायत भवन, ग्राम पंचायती कार्य, मनरेगा, रोड़, कुआं, पर धांधली का आरोप, जमकर हंगामा कार्यवाही की मांग

रिखी राम नागेश गरियाबंद मैनपुर खबर: ग्राम पंचायतों के जरिये ग्रामीणों के विकास व विस्तार साथ ही गावों की दिशा व दशा बदलने सरकार ने अनेक कार्ययोजना बनाकर ग्रामीण इलाकों में क्रियान्वयन किया जा रहा है ताकि गरीब व बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके आर्थिक विकास हो सके पर लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों ने इस कदर मनमानी की है जिससे आज ग्रामीणों को अपनी हक के लिए लड़ना पड़ रहा है आवज़े उठाने पड़ रहे है

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ऐसा एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है गरियाबंद जिला के ग्राम पंचायत गोड़ियारी बता दे बीते दिन इस पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत का घेराव कर जमकर पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी की और अपना हक और अधिकार की मांग लगातार जारी रखें ग्रामीणों का आरोप है कि यहाँ सरकारी मदों का बहुत दुरुपयोग किया जा रहा है ग्रामीणों ने इससे जुड़े सभी लोगों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है

लगभग सैकड़ों की तादाद में ग्राम पंचायत से गुढ़ियारी की पंचायत का घेराव ग्रामीणों द्वारा किया गया अपना विभिन्न मांगों को लेकर, अधूरे भुगतान को लेकर,पंचायत की अनियमितता को लेकर ग्रामीण काफी नाराज है ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया साथ ही उन्होंने आगे इसकी कार्यवाही कलेक्टर तक करने की बात कही है

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष खिरेंद्र यादव पिता गिरधर यादव के कुआं खोदने का कार्य पूर्ण कर दिया गया जबकि अधूरा था लेवर का पेमेंट भी हो गया था ग्रामीणों के आरोप में पुनः नया कुंआ बनाने की बात कही गयी जिसके विरोध में देर रात तक हंगामा जारी रहा

वहीं ग्रामीणों का आरोप लगाया है कि अभी तक अन्य कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है बगैर काम कर रहे लोगों का भी हाजिरी लिया जा रहा है और जो काम कर रहे हैं उनकी हाजिरी नहीं दिया जा रहा है कई लोगों के जॉब कार्ड में भी हेराफेरी करने के आरोप है और तो और ग्रामीणों ने यह भी कहा की पंचायत अपनी मनमानी करता है जिसके चलते ग्रामीणों को ना तो रोजगार मिल पाता है और ना सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता है ग्राम पंचायत पर आरोप यह भी लगाए गए हैं कि अपने ही परिवार के सदस्यों का हाजिरी बगैर काम किए चढ़ाया जाता है और पंचायत पर सरकारी मदों का जमकर बंदरबांट हो रहा है

बीडीसी भूमि यादव द्वारा सभी ग्रामीणों को एक जुट करके पंचायत घेराव किया उनकी मांग यह है कि इससे जुड़े दोषियों पर कार्यवाही हो ताकि ग्रामीणों को न्याय मिले दुसरीं ओर पंचायत पर चल रहे अनियमितता ओर मनमानी के खिलाफ उन्होंने आवज़ उठाया है कलेक्टर कार्यालय जा कर ग्रामीणों को न्याय दिलाने की बात कही

जब इन मामलों की जानकारी के लिए पत्रकारों की टीम ग्राम पंचायत गोड़ियारी पहुंची तो जानकारी देने के बजाए सरपंच टीकम सिंह मांझी ने अभद्रता पुर्ण व्यवहार किया जानकारी देने से मना किया और ग्रामीणों की मांगों को अनदेखा करते हुए समस्याओं का निराकरण नहीं करूंगा कहा गया