Advertisement

फर्राटेदार अंग्रेज़ी में वार्ता सुन चकित हुये मुख्यमंत्री

बलौदाबाजार, 10 जून 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज उस समय चकित रह गए जब उन्होंने सरकारी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के बच्चों से फर्राटेदार अंग्रेज़ी भाषा में वार्तालाप सुनी। दरअसल मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज रायपुर से वर्चुअल तरीके से जुड़कर बलौदाबाजार जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानन्द अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के नए परिवर्धित भवन का भी लोकार्पण किया। कार्यकम का आयोजन अंग्रेज़ी स्कूल परिसर में आयोजित था। स्कूल के कक्षा 10 वीं के छात्र कुलदीप चौधरी एवं नवमीं की छात्रा कामाक्षी नामदेव ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आभासी तरीके से स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बिना हिचक के और फर्राटेदार अंग्रेज़ी में बात की। अंग्रेज़ी में अपना परिचय देते हुए स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के प्रति ये नई योजना शुरू करने के लिए बधाई दी। स्कूल में वे तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो बड़े शहरों में उच्च कोटि के निजी स्कूलों में होती हैं। उन्होंने बताया कि उनका अंग्रेज़ी ज्ञान इस स्कूल में भर्ती होने के बाद बढ़ा है। पहले बोलने में डर लगता था। मुख्यमंत्री ने सरकारी अंग्रेज़ी स्कूल के अंग्रेज़ी ज्ञान और आत्मविश्वास देखकर काफी खुश हुए और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47