ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

रामानुजगंज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

रामानुजगंज के वाड्राफनगर पलटन घाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में राम केवल मानिकपुरी की मौके पर मौत, जबकि शिवप्रसाद मानिकपुरी गंभीर घायल। पुलिस ने ट्रक बरामद किया, चालक फरार। क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश।

रामानुजगंज: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत – दूसरा गंभीर

 

रामानुजगंज/बलरामपुर। वाड्राफनगर पलटन घाट के पास शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पल्सर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राम केवल मानिकपुरी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवप्रसाद मानिकपुरी (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया है।
दोनों युवक ग्राम लावा, पुलिस चौकी विजयनगर, बलरामपुर के निवासी बताए गए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक राम केवल मानिकपुरी का हाथ कटकर अलग हो गया और ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय साहू (रामानुजगंज) टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ट्रक को बरामद कर लिया। हालांकि ट्रक चालक और खलासी मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामानुजगंज–वाड्राफनगर मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। यह पिछले कुछ महीनों में घटित पाँचवीं बड़ी दुर्घटना है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!