गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गरियाबंद में कौशल तिहार 2025: युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में नया मंच

गरियाबंद में कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित कौशल तिहार 2025 में युवाओं को प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और करियर मार्गदर्शन से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

कौशल तिहार 2025: गरियाबंद के युवाओं को मिला हुनर और रोजगार का मंच

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गरियाबंद, 31 जुलाई 2025। कौशल विकास विभाग गरियाबंद द्वारा 28 और 29 जुलाई को लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में “कौशल तिहार 2025” का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से हुनरमंद बनाकर रोजगार के योग्य बनाना था। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रतियोगिताएं, जागरूकता सत्र, प्रशिक्षण कार्यशालाएं और कैरियर गाइडेंस सेशन आयोजित किए गए।

इस आयोजन से युवाओं को भारत सरकार की “इंडिया स्किल्स 2025” की राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर भी प्राप्त हुआ। जिले भर से आए युवाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता मिलता है। आज के समय में शैक्षणिक डिग्री के साथ-साथ हुनर भी जरूरी है।” उन्होंने कौशल विकास विभाग और लाइवलीहुड कॉलेज को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, सीईओ श्री जी.आर. मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव, उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन, जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, और अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा विभिन्न ट्रेड में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में कौशल विकास प्राधिकरण की सहायक संचालक श्रीमती सृष्टि मिश्रा और अंत्यावसायी विभाग की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!