छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने जगदलपुर में किया नेहरु स्मृति उद्यान का लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने जगदलपुर में किया नेहरु स्मृति उद्यान का लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान यहां जगदलपुर में लालबाग के निकट नेहरु स्मृति उद्यान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

उल्लेखनीय है कि नेहरू मेमोरियल पार्क का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां स्थित मंच से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 से 15 मार्च 1955 को आयोजित तीन दिवसीय इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। लालबाग मैदान के सामने सड़क के दूसरे छोर में नक्षत्र वाटिका के समीप नेहरू मेमोरियल का निर्माण किया गया है। लगभग पौन एकड़ क्षेत्र में विस्तारित मेमोरियल पार्क में पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां लगाए गए पांच पत्थरों में नेहरू के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई है। इस परिसर को लगभग एक करोड़ 50 लाख की लागत से जीर्णाेद्धार किया गया है ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री बघेल को परिसर की पूरी जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल की कक्षा 11वीं में अध्ययनरत आकांक्षा कुमारी ने दी। उसी स्कूल की छात्रा जेनीफर एक्का ने पंडित नेहरू की लिखी किताब विश्व इतिहास की झलक भेंट में दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, अक्षय ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!