
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गुजरात में भयानक हादसा; मोरबी में केबल पुल टूटा, कम से कम 32 व्यक्तियों की मौत
गुजरात में भयानक हादसा; मोरबी में केबल पुल टूटा, कम से कम 32 व्यक्तियों की मौत
मोरबी(गुजरात), 30 अक्टूबर/ गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से कम से कम 32 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत के बाद हाल ही में इसे लोगों के लिए खोला गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए चार दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर लोगों की काफी भीड़ थी। उन्होंने बताया कि पुल शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया।.