Advertisement

नगर में बरगद पेड़ का टोटा सुहागिन व्रत धारी महिलाओं ने गमले में बरगद की टहनी लगा कर पूजा करने को मजबूर

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/आज पति की लंबी उम्र की कामना करने हेतु वट सावित्री पूजा अर्चना करने सुहागिन महिलाएं नगर में वट वृक्ष खोजती रही परंतु उन्हें वटवृक्ष कही नही मिलने से वे निराश होकर वटवृक्ष की डाली परिजनों से मंगा कर गमले में रोपण कर पति की लंबी उम्र की कामना मन में लिए पूजा अर्चना की। आज पति की लंबी उम्र एवं परिवार की समृद्धि और खुशहाली के लिए बट सावित्री की पूजा अर्चना करने का विधान है। सुहागिन महिलाएं वटवृक्ष के नीचे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बरगद पेड़ का परिक्रमा करते हुए कच्चे धागा बांधकर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इसी कड़ी मे सुहागिनमहिलाओं ने वट सावित्री की पूजा करने के लिए बरगद का पेड़ नगर में तलाशती रही परंतु उन्हें पूरे शहर में कहीं भी बरगद नहीं मिला। केवल आरटीआई कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर तथा गौरी शंकर मंदिर परिसर में 1- 1 बरगद का वृक्ष मिला वहीं सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना की परंतु अधिकांशतः महिलाओं को बरगद पेड़ के लिए कालोनी कॉलोनीभटकती रही। बरगद पेड़ नहीं मिलने पर उन्होंने एक तरकीब अपनाया और परिजनों से बरगद की टहनी मंगा कर गमला में रोपित कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। यहां बता दें कि नगर में एक समय 15 से 16 बरगद के पेड़ थे जिसे लोगों ने अपने निजी निर्माण और विकास के नाम पर काट दिया। अब पूजा अर्चना के लिए महिलाओं को बरगद का पेड़ तलाशना मुश्किल हो गया है।
*महिला कांग्रेस ने जगन्नाथ मंदिर में बरगद का पौधा रोपित किया* इस संबंध में जानकारी के अनुसार जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति स्वाई के नेतृत्व में महिलाओं ने नवीन जगन्नाथ मंदिर परिसर में बरगद का पौधा रोपित कर उसे पूजा अर्चना की तथा बड़ा वृक्ष तैयार करने का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05