Advertisement

बेमेतरा व कंडरका पुलिस ने 3 कोचियों से 57 पौवा शराब किया जप्त

बेमेतरा व कंडरका पुलिस ने 3 कोचियों से 57 पौवा शराब किया जप्त
बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 30 अगस्त को थाना बेमेतरा एवं पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला के ग्राम अतरिया के किराना दुकान के सामने, ग्राम चोरभट्ठी चौक एवं ग्राम बोरसी हरिचंद पारधी के घर पीछे डबरी के पास में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 3 प्रकरण दर्ज कर 3 कोचियों के विरूद्ध धारा 34 (1) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। पुलिस ने 3 कोचियों कन्हैया सतनामी पिता विश्राम सतनामी उम्र 50 साल साकिन अतरिया पुलिस चौकी खण्डसरा, धनेश्वर टण्डन पिता जगेलाल टण्डन उम्र 21 साल साकिन डोकला थाना व जिला बेमेतरा, हरिशचंद पारधी पिता मोहन लाल पारधी उम्र 35 साल साकिन बोरसी पुलिस चौकी कंडरका से 57 पौवा देशी प्लेन/मशाला शराब किमती 5910 रूपये, बिक्री रकम 1120 रूपये, कुल जुमला 7030 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि संतोष ध्रुर्वे, पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, भुषण ठाकुर, हेमंत साहू, आरक्षक धनेश लहरे, रमन चंद्राकर, संजय पाटिल, गौतम चंद ठाकुर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57