ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

फोन पर हुई कहासुनी पर युवक को गोली मारी

गुडग़ांव। पटौदी थाना क्षेत्र में दोस्त से मिलने पहुंचे युवक को उसके ही दोस्तों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली की आवाज सुनकर जब पड़ौसी पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गुडग़ांव के अशोक विहार निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त गुडग़ांव निवासी प्रदीप व रविन्द्र के साथ गांव बांसपदमका गया था। यहां उनका साथी गौरव रहता है। गौरव से मिलने के बाद वे मोहित के घर चले गए। जहां पहले से ही गे्रटर नोएडा निवासी डेविड, आनंद गुर्जर, भूपेन्द्र उर्फ भीम बैठे थे। आनंद गुर्जर के साथ उनकी आठ-दस दिन पहले फोन पर कहासुनी हो गई थी। उनको देखकर आनंद गुस्से में आ गया और उनके बीच कहासुनी हुई तो भूपेन्द्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं आनंद ने उसे पीछे से पकड़ लिया और डेविड ने उसके हाथ और पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर प्रदीप व रविंद्र के अलावा गांव के काफी लोग आ गए। जिसके बाद डेविड, आनंद गुर्जर व भूपेन्द्र फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!