9 सितम्बर के नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायाधीश ने बैठक कर की चर्चा

9 सितम्बर के नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायाधीश ने बैठक कर की चर्चा

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बेमेतरा – नेशनल लोक अदालत 9 सितम्बर के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला न्यायाधीश कक्ष में न्यायाधीशगणों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में न्यायाधीशगण को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हाकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु चर्चा की गई। अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा साथी न्यायाधीशगणों को राजीनामा योग्य प्रकरणों में विशेष कर चेक बाउंस प्रकरण, घरेलू हिंसा अधिनियम प्रकरण भरण पोषण प्रकरण एवं अन्य दांडिक प्रकरणों को पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते से शांतिपूर्ण निपटारे हेतु प्रेरित किया।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण का निराकरण किया जाना हैं। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना हैं, जिसके संबंध में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में चर्चा की।