Advertisement

कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पूछे 8 सवाल, PCC चीफ बोले- जवाब का इंतजार रहेगा

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दंतेवाड़ा प्रवास से एक दिन पहले यानी सोमवार को कांग्रेस ने उनसे 8 सवाल पूछे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, अमित शाह बस्तर की जनता को बताएं कि 15 सालों तक बेकसूर आदिवासियों को क्यों प्रताड़ित किया गया? BJP ने 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में राज किया और यहां की जनता को परेशान किया। अब शाह अपने प्रवास के दौरान जनता से मांफी मांगें।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, केशकाल विधानसभा से MLA और विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, कोंडागांव MLA और मंत्री मोहन मरकाम, कोंटा MLA और मंत्री कवासी लखमा, दंतेवाड़ा MLA देवती कर्मा, जगदलपुर MLA रेखचंद जैन समेत बस्तर के सभी 12 विधानसभा सीटों के विधायकों ने जगदलपुर में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता ली। इस दौरान केंद्र की BJP सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं।

ये हैं कांग्रेस के 8 सवाल

1.नगरनार प्लांट क्यों बेच रहे?

  • कांग्रेस ने अमित शाह से सवाल किया है कि बस्तर का नगरनार स्टील प्लांट जो कि बस्तर के लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है, केंद्र सरकार आखिर क्यों इसे उद्योगपतियों के हाथ बेच रही है? इसकी प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। इसका जवाब बस्तर की जनता को गृह मंत्री दें।

2. आरक्षण विधेयक कब तक होगा लंबित?

  • छत्तीसगढ़ की जनता के हित में भूपेश सरकार ने विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कर राजभवन भेजा है। इस विधेयक में सर्व समाज के लिए आरक्षण का प्रावधान है। जिसमें आदिवासी समाज के लिए भी 32% ओबीसी के लिए 27% अनुसूचित जाति के लिए 13% अनारक्षित वर्ग के गरीबों के लिए 4% आरक्षण का प्रावधान है। संवैधानिक रूप से राजभवन केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करता है। अमित शाह गृह मंत्री हैं। अब वे बताएं आखिर आरक्षण विधेयक पर कब तक हस्ताक्षर होगा?

3. नंदराज पहाड़ की लीज केंद्र सरकार रद्द क्यों नहीं कर रही?

  • नंदराज पहाड़ से ग्रामीणों के आस्था जुडी हुई है। वे उसे पहाड़ को देवतुल्य मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं। बैलाडीला में स्थित नंदराज पहाड़ के दोहन के लिए रमन सरकार ने 2016-17 में इसे अडानी को लीज पर दिया था। जिसके विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबा संघर्ष किया। कांग्रेस सरकार बनते ही लीज खारिज कर दी गई। लेकिन आज तक केंद्र ने इसके लिए किसी प्रकार का नोटिफिकेशन जारी क्यों नहीं किया? इसका जवाब दें।

4. NMDC का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं आ रहा?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • NMDC भारत की वह नवरत्न कंपनी है जो लौह अयस्क तो बस्तर से निकालती है और उसे दुनिया भर में भेजती है। लेकिन अपना मुख्य कार्यालय बस्तर की जगह तेलंगाना के हैदराबाद में बनाकर रखी है। पहले बस्तर में यातायात के अभाव से यह निर्णय ठीक लगता था। अब वर्तमान में बस्तर में सर्व सुविधा है। NMDC को अपना मुख्यालय बस्तर में बनाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा आखिर क्यों?

5.दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल लाइन शुरू क्यों नहीं की जा रही?

  • दल्लीराजहरा रेलवे मार्ग के निर्माण का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने भानुप्रतापपुर से किया था। उन्होंने कहा था कि साल 2021 में यह बनकर तैयार हो जाएगा और इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनें दौड़ने लगेगी। आज तक कार्य खत्म नहीं हुआ। बस्तर की जनता के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा?

6. भारतमाला परियोजना को जगदलपुर सड़क से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा?

  • भारतमाला ओडिशा के नवरंगपुर से होकर जा रही है। नगरनार से भारत माला की दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। केंद्र सरकार जगदलपुर को भारतमाला तक जोड़ने पहल करें। या NMDC नगरनार से भारतमाला सड़क निर्माण करवाए।

7. मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया?

  • जल-जंगल-जमीन के अधिकारों से स्थानीय आदिवासियों को वंचित करने और खनन माफिया, अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने 2006 के वन अधिकार अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों को मोदी सरकार ने शिथिल कर दिया है। क्या केंद्रीय गृह मंत्री आदिवासियों से माफ़ी मांगेंगे?

8. बस्तर से की जनता से मांगे माफी

  • कांग्रेस कमेटी ने कहा कि 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी। बस्तर के निर्दोष आदिवासियों को फर्जी नक्सल मामले में जेल में डाला गया था। हर तरह से उन्हें प्रताड़ित किया गया। फर्जी एनकाउंटर किए गए। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर आ रहे हैं। अब वे बस्तर की जनता से इसके लिए माफी मांगें।

12 सितंबर को परिवर्तन यात्रा होगी शुरू
दरअसल, बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर से BJP परिवर्तन यात्रा के पहले चरण की शुरुआत कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्र के कई बड़े दिग्गज नेता कल दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। अमित शाह आम सभा को संबोधित करेंगे। यहीं से वे परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47