छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु राज्य शासन द्वारा 79.76 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु राज्य शासन द्वारा 79.76 करोड़ रूपए की स्वीकृति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों के माह सितम्बर 2023 से मानदेय वृद्धि अनुसार राज्य शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि की स्वीकृत जारी कर दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्य शासन द्वारा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि अनुसार 7200 रूपए के मान से 9232 मानव बल हेतु अगले एक वर्ष (01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक) के लिए मानदेय हेतु 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों को अनिवार्य देयताओं को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के चुंगी क्षतिपूर्ति मद की शेष राशि के अग्रिम आहरण हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!