Advertisement

छत्तीसगढ़ में CBI का छापा, 10 घंटों तक टीम ने खंगाले रिकॉर्ड … दफ्तर सील

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार ED और आईटी जैस सेन्ट्रल एजेंसियां सक्रिय हैं और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। वहीँ अब सीबीआई ने भी प्रदेश में दबिश दी है। CBI ने भिलाई-3 में छापा मारा है। पुरैना में रेलवे के पीपी यार्ड मे सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने दबिश दी थी जिसके बाद 10 घंटे तक सभी रिकॉर्ड खंगालने और कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद वहां के दफ्तर को सील कर दिया है।जानकारी के मुताबिक सुबह से लेकर देर रात तक टीम पीपी यार्ड में मौजूद रही। यहां के इंचार्ज छुट्टी पर थे, इसलिए उनकी गैर मौजूदगी में मातहत अधिकारियों के सामने दस्तावेज खंगाले जाते रहे। इसके साथ साथ दूसरे अधिकारियों से भी पूछताछ की।इस दौरान कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई। लगभग 10 घंटे तक पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने ऑफिस सील कर दिया और वापस लौट गए। कहा जा रहा है कि आज गुरुवार को फिर से सीबीआई की टीम भिलाई 3 के रेलवे यार्ड पहुंचेगी और अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47