छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

तुलसी की धारा कभी रोकी नहीं जा सकती – ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद

तुलसी की धारा कभी रोकी नहीं जा सकती – ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मानस पथिकों को तुलसी अलंकरण से किया गया सम्मान

अनेक मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दिए

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – जिला मानस संघ द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास का 526 वीं जिला स्तरीय जन्म महोत्सव सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गोस्वामी तुलसीदास के तैल चित्र पर ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद एवं मानस संघ जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ हुआ। ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद ने कहा कि तुलसी वह हैं, जिसकी धारा कभी रोकी नहीं जा सकती, तुलसी एक प्रेम की धारा हैं, तुलसी एक सत्य हैं और रामचरितमानस का अध्ययन एवं अनुसरण कर हम अपने जीवन में तुलसी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम को धारण करते हैं। इस महोत्सव में मानस पथिकों को तुलसी सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें ठोके लाल देवांगन, विश्राम मिश्रा, विनोद साहू भिंभौरी, गिरेज नायक तेलगा, माधवराव साहू से.नि. तहसीलदार नांदल, बिदाराम साहू घोघरा, खेलन राम यादव नवागढ़, अशोक मिश्रा मटका, भुलू राम वर्मा, मोहन वैष्णव, घनश्याम ठाकुर तेंदूभाटा, महेंद्र चौहान, शिव कुमार पाठक, तोरण नायक, विजय शर्मा, लोकात्मा शर्मा, राजकुमार ताम्रकार, डॉ. रीझन सेन, राजेश वैष्णव, हरिश्चंद्र वर्मा, श्रवण साहू खाती सहित अनेक मानस जिज्ञासुओं को तुलसी मानस अलंकरण व रामचरितमानस ग्रंथ से ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद एवं जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा सम्मान किया गया। महोत्सव में इन मंडलियों जयशंकर श्री राम मानस मंडली जांता, सत्संग मानस मंडली बेरा, जय दुर्गा मानस मंडली कोसपातर, राम रसिया मानस मंडली चमारी, जय दुर्गा मानस मंडली किरीतपुर, विधि हरिहर मानस मंडली भिंभौरी, जय गंगा मैया मानस मंडली नेवनारा, शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी, कृपा सिंधु मानस मंडली अछोली, आध्यात्मिक उत्थान मानस मंडली बीजा, भजनांजलि मानस मंडली घोटवानी एवं मां शारदा मानस मंडली नवागढ़ ने मनमोहक प्रस्तुति दिये व भजनों में अपने उत्कृष्ट छटा बिखेरें, वहीं राजा तंतुवाय, राजेश केशरी, विनय ताम्रकार, राजेश वैष्णव, उत्तम साहू, खेलन साहू सहित अनेकों कलाकारों ने सांगीतिक प्रस्तुति दिए, जिसे सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर ताली बजाने लगे। कार्यक्रम में विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं संस्कृति विभाग के कार्यक्रम संयोजक युगल तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक ने कार्यक्रम में शिरकत किये व सलधा आश्रम साधक स्व. यशपाल साहू को कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ ओंकार चंद्राकर, रमऊ चक्रधारी, माखन साहू, सचिव दिनेंद्र साहू, सहसचिव सतीश यदू, पंचराम यादव बावनलाख, डालचंद साहू, मनहरण ध्रुव, नरेंद्र जायसवाल, भीखम देवांगन, गणेश साहू, मदन सिंहा, बेमेतरा तहसील अध्यक्ष एवं पार्षद देवराम साहू, साजा अध्यक्ष भरत साहू, नवागढ़ अध्यक्ष महेश साहू बेरला अध्यक्ष उत्तम कुमार साहू, कोषाध्यक्ष छगन साहू, आजू राम साहू, हेमू चंद्राकर, पोषण साहू, विभाष मिश्रा, इकेश साहू, अभ्भन सेन, राम कुमार साहू, तोरण वर्मा, रामजी साहू, वीरेंद्र साहू, खेलन राजपूत, आत्माराम पटेल, होरीलाल पाल, राजकुमार रजक, शक्ति केंद्र अध्यक्ष कौशल सिन्हा नरी, हिरेंद्र साहू, चंदू साहू, देवेंद्र कुमार साहू, संतोष साहू, खेमराज गोस्वामी, अजय यादव, सुदामा साहू, संतोष साहू, राजेश यादव, हीरानंद साहू, आशीष साहू, अर्जुन साहू, नेतराम साहू, संतोष साहू, अगम मानिकपुरी, लोकसिंह वर्मा, ढोला वर्मा, लोकनाथ साहू, राजू साहू, सुमित निषाद, धर्मेंद्र साहू, परमानंद साहू, बिहारी यादव, डॉ ईश्वर सिंहा, देवलाल सिंहा, लीलाराम साहू, घनश्याम साहू, बुधारू साहू, बागेश्वर यादव अनूप जायसवाल, केसरी साहू, रुकुम साहू, दिलीप टिकरिया सहित अनेक पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीजन सेन, संतोष प्रसाद शर्मा एवं महेंद्र चौहान ने किया। आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अनिल रजक एवं बेरला ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम कुमार साहू ने किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!