Advertisement

गोधन न्याय योजना में लापरवाही; जिला पंचायत सीईओ ने जनपद CEO और CMO को जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

जशपुर : जिले में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खाद विक्रय एवं उत्पादन में लापरवाही बरतने वालों को जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने नोटिस जारी किया है. विकासखंड मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत सीईओ ने 5 सितम्बर 2023 को गोधन न्याय योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, जिसमें उत्पादित खाद की मात्रा की एन्ट्री एवं खाद की विक्रय अत्यंत अल्प पाई गई. इसके लिए उन्होंने मनोरा, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा के जनपद पंचायत सीईओ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करना बताया गया, जो शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक है.

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47