Advertisement

नवोदय विद्यालय बेमेतरा में पूर्व छात्रों का भावपूर्ण स्नेह सम्मेलन

नवोदय विद्यालय बेमेतरा में पूर्व छात्रों का भावपूर्ण स्नेह सम्मेलन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा जिला बेमेतरा में बोरई, डोंगरगढ़, माना, मल्हार के पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन समारोह बीते रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें इन विद्यालयों से पधारे 68 पूर्व विद्यार्थी उस्पस्थित थे। जवाहर नवोदय विद्यालय की पूरे देश में अलग नाम व पहचान हैं। यहां से पढ़कर निकलें विद्यार्थी आज पूरे देश में विभिन्न प्रशानिक सेवाओं, सामाजिक, राजनीतिक, औधोगिक व अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। भले ही कोई किसी पद पर हो पर जहां नवोदय या नवोदयन नाम आता हैं सब फिर से नवोदय के विद्यार्थी नजर आते हैं। विद्यालय में पहुंचते ही विद्यालय की प्रचार्या लक्ष्मी सिंह, स्टाफ व छात्र, छात्राओ ने अपने भाईयाे, दीदीयों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में 1993 के प्रथम बैच से लेकर 2020 तक के पूर्व विद्यार्थियों ने अपना पूर्ण परिचय दिया अपने विद्यार्थी जीवन के किस्से सुनाए। भूपेंद्र कुलदीप रजिस्टार हेमचंद विश्वविद्यालय ने कैसे नवोदय जीवन में एक अच्छा माहौल, पढ़ाई और परवरिश मिलती हैं, फिर नवोदय से निकलते ही बहुत सारी आर्थिक वा अन्य बाधाएं आती हैैैं। तरुण बंजारे कमांडर इंडो तिब्बत बॉर्डर फोर्स ने बच्चों को सेना की तरह ही हर मुश्किलों का डटकर सामना करने की सलाह दिया। पूरे भारत वर्ष में नवोदय पूर्व विद्यार्थियों का बहुत बड़ा संगठन हैं, जहां हर नवोदयन किसी भी नवोदयन के मुसीबत में अन्य सहायता के लिए तत्पर रहता हैं। बहन स्वेता साहू प्रोफेसर पीजी कॉलेज बेमेतरा ने बताया कि नवोदय में पैर रखते ही उन्हें अपना पूरा विद्यार्थी जीवन आंखों के सामने नजर आता हैं। आज वो खुद कॉलेज की प्रोफ़ेसर हैं और नवोदय की छात्रा उनकी स्टूडेंट हैं और उन्होंने अन्य विद्यालयों की तुलना में नवोदय के विद्यार्थियों में अधिक अनुशासन होना महसूस किया। वर्तमान विद्यार्थियों को अच्छी लगन से पढ़ाई करने नवोदय की अनुशासित जीवन का पालन कर भविष्य में कुछ अच्छा बड़ा बनने के लिए प्रेरित सभी पूर्व विद्यार्थियों ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नवोदय विद्यार्थी जीवन पर प्रस्तुतीकरण से समा बांधा, वहीं पूर्व विद्यार्थियों के कुर्सी दौड़ का खूब मजा लिया। विद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल के लिए 25 पंखे व ट्यूबलाइट उपस्थित एलुमिनी सदस्यों के सहयोग से भेंट किए जाने का घोषणा किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में पूर्व विद्यार्थियों के हाथों पौधारोपण के साथ किया गया। विद्यार्थी व सभी शिक्षक मौजूद रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47