छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त आने से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त आने से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पोरा के अवसर पर सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//रायपुर – आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित “विष्णु भैया संग तीजा-पोरा” कार्यक्रम में शामिल हुई महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े | इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में माताओं-बहनों के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी | इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आकर्षण का केंद्र बना रहा महिलाओं के हाथों में मेहंदी बनाई जा रही थी और वही उन्हें लाख की चूड़ियां भी भेंट की गई |

इस अवसर पर माता बहनों ने जमकर आरू साहू के गानों में नाच गाकर पोरा तिहार का लुफ्त उठाया |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

मंत्री राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों को फसल का सही दाम देकर छत्तीसगढ़ को विकसित बना रहे हैं | साथी ही मंत्री राजवाड़े ने सखी सेंटर, नारी निकेतन, शक्ति सदन, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी |

कार्यक्रम के दौरान तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त भी जारी की गई |

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुपोषण रथ को दिखाया हरी झंडी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुपोषण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | यह सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांव में भ्रमण कर लोगों को पोषण का संदेश देगा | इस रथ में सुपोषण पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा | सुपोषण रथ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित ऑडियो वीडियो संदेशों का प्रसारण किया जाएगा |

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पोषण माह के दौरान इस वर्ष एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी और पढ़ाई भी, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाय हेतु तकनीक का प्रयोग और समग्र पोषण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि जन समुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित संदेशों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु दिनांक 1 दिसंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है ताकि एक जन आंदोलन के रूप में सुपोषण की यात्रा में समुदाय की विभिन्न घटक सहभागी हो सके |

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश में 52000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, 0 से 06 साल तक के बच्चे किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य पोषण संबंधित सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है | सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समुदाय, परिवार एवं व्यक्तिगत स्तर से सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन भी बहुत आवश्यक है |

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, श्रीमती कौशल्या साय, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा,खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा,मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव,इंद्र कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं |

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!