Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर होगा आयोजन : योग मुद्राओं का वीडियो क्लीप 15 जून तक ई-मेल पर भेजे

बिलासपुर, 12 जून 2021कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए 21 जून 2021 को सातवेें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। इस अवसर पर 21 जून 2021 की सुबह 7 बजे से 22 जून की सुबह 7 बजे तक ’’वर्चुअल योग मैराथन’’ विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर बिलासपुर द्वारा ’’वर्चुअल योग मैराथन’’ में शामिल होने वाले विभिन्न प्रतिभागी, जनप्रतिनिधि, शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन सहित जनसामान्य से अनुरोध किया गया है कि तीन यौगिक अभ्यासों (आसन, प्राणायम, बंध अथवा मुद्रा) का पांच मिनट का वीडियो क्लीप 15 जून 2021 तक ई-मेल internationalyogaday2021@gmail.com पर भेजे। वीडियो संदेश में यह बताना होगा कि कैसे योग क्रियाओं ने उनके जीवन को प्रभावित किया। 21 जून 2021 को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले सामान्य योग प्रोटोकाल की जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी विवरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध है। आयोजन का सीधा प्रसारण छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के फेसबुक पेज एवं यू-ट्यूब चैनल पर किया जायेगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिक से अधिक व्यक्ति लिंकhttp://jansampark-cg-gov-in/yogwithchhattisgarh/ Registration-aspx पर पंजीयन कराएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57