छत्तीसगढ़महासमुंदराज्य

10 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज

महासमुन्द 12 जून 2021महासमुन्द जिले के 10 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। इसी तरह 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 12 जून 2021 को पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन की डोज लगेगी। टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी, कोमाखान में टीकाकरण होगा। बसना विकासखण्ड के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना शामिल है। महासमुन्द विकासखण्ड के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा, महासमुन्द शामिल है। पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र भीखापाली, बुन्देली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह सरायपाली विकासखण्ड के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र झिलमिला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!