Advertisement

सेंट्रल जीएसटी का 3 गोदामों में दबिश, व्यापारियों में मचा हड़कंप

रायपुर। सेंट्रल जीएसटी ने राजधानी के विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के गोडाउन पर दबिश देकर करोड़ों का माल जब्त किया है। सेंट्रल जीएसटी की छापामार कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रॉवाभाठा स्थित 3 गोदामों में जीएसटी की टीम ने छापामार कर भारी मात्रा में साड़ियां, साइकिल समेत फ्लैश लाइट जब्त की गई है।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर मुख्यालय के अधिकारियों ने रायपुर शहर स्थित विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के गोडाउन में कार्रवाई की। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर कमिश्नरेट के आयुक्त मोहम्मद अबू समा के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया। जिनका नेतृत्व अधीक्षक राजेश रंजन ने किया, जिनके द्वारा मंगलवार दोपहर से जांच शुरू कर देर रात तक की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के आधार पर सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने भनपुरी स्थित दो गोडाउन एवं रावाभाटा स्थित एक गोडाउन का जांच और निरीक्षण किया जो परिवहन और लॉजिस्टिक फर्मों के स्वामित्व में थे। जहां पाया गया कि गोडाउन का इस्तेमाल विभिन्न ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल जैसे साडी, साइकिल इत्यादि के भंडारण के लिए किया जा रहा था.

माल के संबंध में जब सम्बंधित ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की गई तो वे कुछ भी संतोषजनक बता पाने में असमर्थ रहे कि ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल का भंडारण किस मकसद से किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्टर गोडाउन में रखे माल के सम्बन्ध में उचित दस्तावेज जैसे वैध बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

कथित तौर पर माल पिछले चार महीनों से गोदामों में रखा हुआ था। पूछे जाने पर गोदाम मालिकों ने बताया कि उक्त माल का परिवहन उन्ही के द्वारा किया गया था। हालांकि वे उक्त माल के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में असमर्थ थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47