Advertisement

जिलें के 65 निर्माणी श्रमिक आवास सहायता योजनान्तर्गत हुए लाभान्वित

जिलें के 65 निर्माणी श्रमिक आवास सहायता योजनान्तर्गत हुए लाभान्वित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – निर्माणी श्रमिक के रूप में पंजीकृत श्रमिकों को आवास निर्माण/नवीन क्रय हेतु छत्तीसगढ़ शासन के भवन सर्न्न्मिाण कर्मकार कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण योजना की शुरूआत बीते दिन बिलासपुर में सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आतिथ्य में संपन्न हुई। ऐसे पंजीकृत निर्माणी श्रमिक जिनका स्वयं का आवास/पक्का मकान न हो वे अपना पक्का मकान का निर्माण इस योजना के माध्यम से कर सकते हैं। बेमेतरा जिलें के 65 निर्माणी श्रमिक आवास सहायता योजनान्तर्गत लाभान्वित हुए।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना शहरी क्षेत्र में 500 वर्गफीट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 वर्गफीट अधिकतम पर निर्माण किए जाने की स्थिति में लाभान्वित हो सकेंगे। श्रम पदाधिकारी बेमेतरा ने बताया कि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय श्रम पदाधिकारी से प्राप्त की जा सकेगी।
प्रथम चरण में बेमेतरा जिले के 65 श्रमिकों को प्रति हितग्राही एक लाख रूपये का अनुदान श्रम विभाग बेमेतरा द्वारा श्रमिकों को उनके खातें में अंतरित कर लाभान्वित किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी योजना से पंजीकृत निर्माणी श्रमिक जो अपने स्वयं का घर बनाने सपना हैं उन श्रमिकों का उनके नवीन घर निर्माण का सपना पूरा हो सकेगा। बिलासपुर में संपनन हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अतिरिक्त. उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, श्रम मंत्री शिव डहरिया एवं अन्य मंत्री गण उपस्थित रहें। शासन द्वारा दिए गए इस लाभ से स्वयं का घर निर्माण का सपना पूरा होने से श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47