छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यसरगुजा

प्रयास आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री के माध्यम से 11वीं प्रवेश हेतु आवेदन भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई

प्रयास आवासीय विद्यालय में लेटरल एंट्री के माध्यम से 11वीं प्रवेश हेतु आवेदन भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि प्रयास आवासीय विद्यालय योजना छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित घोषित जिले एवं आदिवासी उप योजना क्षेत्र में स्थित शासकीय या अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु प्रारंभ से ही विशेष कोचिंग के माध्यम से तैयारकर सक्षम बनाया जाना है। इस प्रयास आवासीय विद्यालयों से प्रत्येक वर्ष काफी मात्रा में विद्यार्थी चयनित होकर उच्च संस्थानों में प्रवेशित होते हैं।
राज्य में 09 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों के कक्षा 11वीं में विभिन्न जाति वर्ग अंतर्गत 121 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत या समकक्ष ग्रेड में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2023 तक निर्धारित है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने 7 से 9 जुलाई 2023 तक, प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 16 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक आयोजित की गई है।
उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in, eklavya.cg.nic.in आदिवासी विकास सहायक आयुक्त कार्यालय, प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं समस्त मण्डल संयोजकों से प्राप्त कर सकते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!