छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल, रद्द होने वाली गाड़ियों की देख लें पूरी लिस्ट

रायपुर। रेलवे ने अब छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 19 ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल कर दिया है। बिलासपुर जोन के अलग-अलग सेक्शन में सेफ्टी और मेंटेनेंस का काम होना है, जिसके चलते 6 और 7 अक्टूबर से ये गाड़ियां रद्द रहेंगी। इस बार दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के अलग-अलग सेक्शन में सेफ्टी मेंटेनेंस के कारण छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रद्द होने वाली गाड़ियां

6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक बिलासपुर से शहडोल तक चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक रायपुर और दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक इतवारी और बालाघाट से चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया एवं कटंगी से चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया से चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक कटंगी से चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया से चलने वाली 08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक वड़सा से चलने वाली 08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक चान्दा फोर्ट से चलने वाली 08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश तक रायपुर से चलने वाली 08721 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7 अक्टूबर से अगले आदेश तक गोंदिया से चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
मुंबई रेल मंडल में सातवीं लाइन को जोड़ने का होगा काम

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के वाडी बंदर नया कोचिंग डिपो को तीसरी रेलवे और सातवीं लाइन से जोड़ने का काम होगा। यह काम 5 से 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

देरी से रवाना होने वाली ट्रेन

7 अक्टूबर को मुंबई से छूटने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस मुंबई से 3 घंटे 35 मिनट की देरी से रवाना होगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

5 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन पर समाप्त होगी। यह गाड़ी अंधेरी और भांडुप के बीच रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन पर समाप्त होगी। यह गाड़ी अंधेरी और न्यू मुलंद गुड के बीच रद्द रहेगी।
6 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन पर समाप्त होगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!