छत्तीसगढ़ताजा ख़बरें

प्यार में मिला धोखा, तो 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

जगदलपुर। जिले में प्यार में धोखा खाने के बाद एक 12वीं के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं, छात्र ने सुसाइड करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाला है। परिजनों व दोस्तों के अनुसार, छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उसने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगया है और उसी की वजह से आत्हत्या करने की बात कही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

दरभा थाना क्षेत्र के 50 सीटर हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने प्यार में धोखा खाने के बाद हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों से माफी भी मांगी। आत्महत्या की जानकारी लगते ही दरभा थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दरभा ब्लॉक के 50 सीटर हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम बसु राम पोयम था, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र बसु राम पोयम कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली गांव का रहने वाला था। बसु राम पोयम कुछ दिन पहले छुट्टी खत्म होने के बाद गांव से वापस हॉस्टल लौटा था। शुक्रवार को उसने परिजनों से बात की और आत्महत्या करने के लिए कहा। परिजनों ने जैसे ही छात्र की इस बात को सुना वे तत्काल हॉस्टल पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली।परिजनों व दोस्तों के अनुसार, छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उसने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगया है और उसी की वजह से आत्हत्या करने की बात कही है। वहीं, हॉस्टल अधीक्षक का कहना है कि वह कुछ दिनों से परेशान था और उसके परिवार को फोन करके फांसी लगाने की सूचना दे रहा था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!