Advertisement

छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह हो जाएगी मानसून की विदाई, बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शनिवार को और आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में लगभग बारिश थम ही गई है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आगामी चार दिनों तो तापमान बदलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाएगी। बीते दिनों से प्रदेश में उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।
छत्तीसगढ़ में बारिश की आंकड़े देखने पर सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में हुई है। वहीं सबसे काम बारिश सरगुजा में हुई है। प्रदेशभर में 1 जून से अब तक 1 हजार 36 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं राजधानी रायपुर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।