Advertisement

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने ’’गोधन न्याय योजना’’ की ली समीक्षा बैठक

सूरजपुर/13 जून 2021कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में शासन की महत्वकांक्षी योजना ’’गोधन न्याय योजना’’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में उपसंचालक कृषि, नोडल अधिकारी कॉपरेटिव बैंक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएॅं, नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, गोठान नोडल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, गोठान सचिव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से गोबर खरीदी के अनुरूप वर्मी कम्पोस्ट खाद, सुपर कम्पोस्ट खाद तैयार किया जाकर समिति के माध्यम से विक्रय किये जाने के संबंध में समीक्षा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने समस्त गोठानों में पूर्व से विक्रय किये गये खाद की राशि समूहों के खाते में अंतरण के संबंध में कॉपरेटिव नोडल को निर्देश दिये। साथ ही समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गोठान में भ्रमण कर समूहों के माध्यम से जल्द से जल्द खाद तैयार किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसी प्रकार उपसंचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को प्रतिदिन गोठानों में कार्यरत सचिवों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के कार्यों को निरीक्षण करने एवं सुचारू रूप से योजना का क्रियान्वयन करने हेतु निर्देशित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47