Advertisement

जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक जनवरी से ‘ड्रेस कोड’ लागू हो जाएगा

जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक जनवरी से ‘ड्रेस कोड’ लागू हो जाएगा

पुरी, ओडिशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक जनवरी से ‘ड्रेस कोड’ लागू हो जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने सोमवार को बताया कि मंदिर में कुछ लोगों को ‘अशोभनीय’ पोशाक में देखे जाने के बाद ‘नीति’ उप-समिति की बैठक में श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू करने का निर्णय लिया गया।.

ओडिशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक जनवरी से ड्रेस कोड लागू हो जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को बताया कि मंदिर में कुछ लोगों को अशोभनीय पोशाक में देखे जाने के बाद नीति उप-समिति की बैठक में श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू करने का निर्णय लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा, मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। दुर्भाग्यवश, कुछ लोग दूसरों लोगों की धार्मिक भावनाओं की परवाह किए बिना मंदिर में आ जाते हैं।

उन्होंने कहा, कुछ लोगों को मंदिर में फटी जीन्स, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहने देखा गया मानो ये लोग समुद्री तट या पार्क में घूम रहे हों। मंदिर में भगवान रहते हैं, मंदिर मनोरंजन का कोई स्थान नहीं है। उनके अनुसार, मंदिर में आने के लिए जल्द ही स्वीकृत पोशाकों पर निर्णय लिया जाएगा।

दास ने कहा, मंदिर में एक जनवरी, 2024 से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। मंदिर के सिंह द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के अंदर प्रतिहारी सेवकों को ड्रेस कोड लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन मंगलवार से श्रद्धालुओं को ड्रेस कोड के लिए जागरूक करेगा। दास ने कहा कि हाफ-पैंट, शॉर्ट्स, फटी जीन्स, स्कर्ट और बिना आस्तीन वाले कपड़े पहने लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57