छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

शिक्षकों और सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मारपीट और यौन उत्पीड़न की शिकायत

शिक्षकों और सुरक्षाकर्मी के खिलाफ मारपीट और यौन उत्पीड़न की शिकायत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

होली क्रॉस स्पेशल विद्यालय अंबिकापुर के मूक बधिर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के 4 शिक्षकों और सुरक्षाकर्मी द्वारा अपने साथ किये जा रहे मारपीट और यौन उत्पीड़न की शिकायत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष शानु कश्यप व जिला मंत्री वीर सोनी सहित भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ आज जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष उनकी बात को रखते हुए कहा कि मूक बधिर छात्राओं के साथ संवेदनहीनता दिखाते हुए जिस प्रकार का घृणित कुकर्म किया जा रहा है वह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। समाज ऐसे कुकृत्य करने वालों के लिए कोई जगह नही होनी चाहिए, लेकिन होली क्रॉस विद्यालय प्रशासन ने अपनी नाक के नीचे ना सिर्फ ऐसी घटनाओं को कारित होने दिया बल्कि जब ये बच्चे शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे तो उनको धमकी देकर चुप कराया जा रहा था।
जब बात विवादास्पद हुई तो महज दो कर्मियों को हटाने का ढोंग करके बात को दबाने का प्रयास किया गया। न्याय नहीं मिलने की स्थिति में इन असहाय मूकबधिर छात्र छात्राओं ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से संपर्क किया जिसके तुरंत बाद भाजयुमो पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर इन छात्र-छात्राओं की शिकायत सुनने और उस पर तत्कालिक कार्यवाही करने की मांग करते हुए चारों आरोपियों पर तत्काल एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की और मूक बधिर छात्र छात्राओं के लिए स्कूल में विशेष सांकेतिक भाषा की समझ रखने वाले शिक्षक को पदस्थ करने की मांग की साथ ही छात्र-छात्राओं की मांग पर कुछ दिन पूर्व इस मामले को उठाने वाले छात्र जसिंत टोप्पो को स्कूल से निकालने की कार्यवाही को दुर्भावना पूर्ण बताते हुए उक्त छात्र को पुनः स्कूल में लेने की मांग की। आक्रोशित भाजयुमो पदाधिकारियों ने प्रशासन को तत्काल कार्यवाही नही होने की स्थिति में जिले भर में उग्र प्रदर्शन करने की बात कही।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छात्र-छात्राओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की मांग पर सहायक कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण डी के राय व एडिशनल एस पी विवेक शुक्ला ने पूरी घटना को संज्ञान में लेते हुए इस संवेदनशील विषय पर तत्काल जांच कर आरोपियों पर एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में विशेष सांकेतिक भाषा की समझ रखने वाले शिक्षक सहित सभी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, रवि कांत उराव, अनुराग दुबे, अमित दुबे, अमोघ कश्यप, रवि सोनी, दीपक यादव, मनीष दुबे, ऋषभ त्रिपाठी, रॉनी मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!