Advertisement

राम मंदिर ट्रस्ट पर लगा जमीन खरीद में घोटाले का आरोप, चंपत राय ने बयान जारी कर दी सफाई

संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आरोपों को खारिज करते हुए समाज को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार बताया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राम मंदिर पर सियासत शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है. वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित लोग जमीन खरीद के संबंध में समाज को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहें हैं.


क्या बोले संजय सिंह?

संजय सिंह ने बीते रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया ट्रस्ट की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी. यह सीधे-सीधे धन शोधन का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराए.संजय सिंह ने कुछ दस्तावेज पेश करते हुए कहा, “कल्पना भी नहीं की जा सकती कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करेगा. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर चंपत राय जी ने करोड़ों रुपए चंपत कर दिए.”

उन्होंने दावा किया कि अयोध्या सदर तहसील के बाग बिजैसी गांव में 5 करोड़ 80 लाख रुपये की मालियत वाली गाटा संख्या 243, 244 और 246 की जमीन सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी नामक व्यक्तियों ने कुसुम पाठक और हरीश पाठक से 18 मार्च 2021 को 2 करोड़ रुपए में खरीदी थी. इसके पांच मिनट बाद ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी. दोनों ही जमीन खरीदी में ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र और अयोध्या के मेयर राकेश उपाध्याय ​विटनेस रहे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने किया ट्वीट

इस मामले में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ” हे राम, ये कैसे दिन…आपके नाम पर चंदा लेकर घोटाले हो रहे हैं. बेशर्म लुटेरे अब आस्था बेच ‘रावण’ की तरह अहंकार में मदमस्त हैं. सवाल है कि दो करोड़ में खरीदी जमीन 10 मिनट बाद ‘राम जन्मभूमि’ को 18.50 करोड़ में कैसे बेची? अब तो लगता है…कंसों का ही राज है, रावण हैं चहुं ओर!”

सपा के पूर्व मंत्री ने की CBI जांच की मांग
समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे और अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडे ने भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद घोटाले का आरोप लगाया और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

चंपत राय ने आरोपों को किया खारिज

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से रविवार देर रात एक प्रेस रिलीज जारी कर आरोपों को निराधार बताया गया. चंपत राय ने कहा कि 9 नवंबर, 2019 को श्री राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए देश के कई लोग आने लगे. वहीं खुद उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए बड़ी मात्रा में जमीन खरीद रही है, इस कारण अयोध्या में जमीनों के दाम बढ़ गए हैं.

देखिए पूरा वीडियो

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47