Advertisement

सब्जियों के बढ़ी कीमतों से आम जनता परेशान…जाने आखिर कब होंगे दाम कम…

सब्जियों के बढ़ी कीमतों से आम जनता परेशान…जाने आखिर कब होंगे दाम कम…

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर । प्याज-टमाटर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह आम आदमी की थाली का स्वाद बिगाड़ रहे हैं। बढ़ते दाम जेब पर भारी पड़ रहे हैं और लोगों का बजट भी बिगाड़ रहे हैं। दूसरी ओर टमाटर के दाम भी धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहे हैं।
अगर तीन दिन पहले की बात की जाए तो प्याज के दाम 70 रुपये प्रति किलो और टमाटर के दाम 25-30 रुपये प्रति किलो थे। इनके साथ-साथ आलू के दाम ने भी छलांग लगानी शुरू कर दी है। एक हफ्ते पहले जिन आलू के दाम 15-20 रुपये किलो हुआ करते थे, अब वह सीधे 25-40 पहुंच गए हैं।
जानकारों की माने तो प्याज की नई फसल में आने से हुई देरी ही प्याज के दामों के बढ़ने का असल कारण है। अचानक प्याज के दामों में तेजी आई क्योंकि पीछे से माल की सप्लाई धीमी हुई। महज 10 दिनों 25 से 30 रुपए में बिकने वाला प्याज 70 रुपए तक बिक रहा है। इसका असर आम आदमी की जेब में भी पड़ा है और इसने आंसू निकालने शुरू किया है।
माना जा रहा है कि ठंड बढ़ने और शादी ब्याह का सीजन शुरू होने के साथ प्याज की मांग और बढ़ेगी। इसे देखते हुए प्याज डंप किया जा रहा है। विक्रेताओं ने कहा, अप्रैल के बाद नंबर और दिसंबर में नई फसल आती है। पुराना माल खत्म हो गया है, इस कारण रेट बढ़े हैं। अभी इस माह के आखिरी और दिसंबर की शुरुआत में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश गुजरात से माल आने लगेगा तो दाम और भी कम होंगे। अभी चार पांच दिन में आठ से दस रुपए कम होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57