Advertisement

जनता की नहीं सिर्फ अडानी का विकास करते है पीएम मोदी : CM भूपेश बघेल

जनता की नहीं सिर्फ अडानी का विकास करते है पीएम मोदी : CM भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव से पांच दिन आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। अभनपुर के हरिहर स्कूल मैदान पर चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद हैं। साथ ही अभनपुर, राजिम, आरंग, कुरूद के प्रत्याशी भी मंच पर उपस्थित हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सीएम भूपेश बघेल ने राजिम माता, राजीव लोचन भगवान, कुलेश्वर महादेव के जयकारे से भाषण की शुरुआत की। सीएम ने कहा, कि 5 साल पहले राहुल जी ने जितने वादा किए थे, वे सारे वादे तो हमने पूरे किए ही साथ ही उससे ज्यादा किया है। 15 साल में रमन ने सबको ठगा है। इनकी बात में कोई भरोसा नहीं है। मोदी ने काला धन, 2 करोड़ नौकरी पर वादा किया। लेकिन, कुछ नहीं किया। मोदी कहते हैं की छग में विकास नहीं दिख रहा है। उन्हें सिर्फ अदानी का विकास समझ में आता है।

सीएम ने कहा, कि हमने 16 गारंटी दी है, सरकार दोबारा बनी तो उन्हें भी पूरा करेंगे। 200 यूनिट बिजली फ्री होगी। 42 लाख परिवार को बिजली बिल पटाने की जरूरत नहीं होगी। सड़क दुर्घटना में इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। छग के हर नागरिक की केजी से लेकर पीजी की शिक्षा फ्री होगी। 17.50 लाख आवास बनाकर गरीबी को देंगे। ट्रक, ट्रेक्टर के वाहन टैक्स के 726 करोड़ माफ होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57