Advertisement

अमित शाह ने जारी किया घोषणा पत्र…जानिए आपके लिए क्या है खास

अमित शाह ने जारी किया घोषणा पत्र…जानिए आपके लिए क्या है खास

भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र लांच
भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर कर रही काम
घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लंबे इंतजार के बाद चुनाव से चंद दिनों पहले आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ये घोषणा पत्र उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से जारी किया है. इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की गई है. “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी” टैग लाइन के साथ ये घोषणा पत्र जारी किया गया है.इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, सांसद विजय बघेल मौजूद रहे. बता दें कि भाजपा ने 3 अगस्त को घोषणा पत्र समिति की शुरुआत की थी. इसके लिए करीब 2 लाख सुझाव भाजपा को मिले. वहीं वॉट्सएप, ईमेल के जरिये भी लोगों के सुझाव आए.

आइए जानते हैं भाजपा ने अपने पिटारे से क्या-क्या घोषणाएं की हैं-

भाजपा की सरकार बनने पर 3100 रुपए मे धान खरीदी करेगी सरकार

घोषणा कृषि उन्नति योजना

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रूपस समर्थन मूल्य पर
12000 हजार सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा
1 लाख रिक्त पदों को 2 साल के भीतर समय बद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे

एक मुफ्त करेंगे भुगतान

हमने तय किया है

12000 रुपए सालाना महिलाओं को दिया जाएगा

मध्य प्रदेश की तरह लाडली योजना की घोषणा महतारी वंदन योजना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

18 लाख आवास निर्मल जल की योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा
तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 मानक बोरे पर

चरणपादुका योजना फिर से शुरू

अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 बोनस
भूमिहीन मज़दूरों को 10000 का सहयोग राशी
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगा भाजपा

धान का समर्थन मूल्य 3100 रु

1 लाख पदों पर सरकारी नौकरियां

महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए
Psc परीक्षाओं में पारदर्शिता होगी

कोई भी भर्ती घोटाला सामने नहीं आएगा

जिन्होंने घोटाला किया है सरकार आने के बाद उन पर कार्रवाई होगी
गरीब महिलाओं को 500 में सिलेंडर
विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए 500 रूपये की सहायता
शक्ति परियोजना

प्रमुख चार धार्मिक स्थलों को जोड़ने का कार्य

1000 km की परियोजना

घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल ने मंच से कहा, 3 अगस्त को घोषणा पत्र अभियान की शुरुआत की थी. 3 महीने के प्रयास से 90 विधानसभा से 90 सुझाव पेटी जारी किया गया. 35 सदस्यी टीम बनी थी. हम सबने मिलकर वरिष्ठ जनों से मिलजुलकर, सब्जी वाले से लेकर बड़े उद्योगपति से लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से लेकर मंत्रालय तक के कर्मचारियों से सुझाव लिए. सब एकत्रित करके आज घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव अभियान आगे बढ़ेगा और जनता का विश्वास मिलेगा.

विजय बघेल ने कहा, 2 लाख सुझाव हमें अब तक मिले. व्हाट्सप्प ईमेल के जरिये भी लोगों के सुझाव आए. भारतीय जनता पार्टी जो कहती हैं वो करती है, इसी संकल्प के साथ प्रदेश आगे बढ़ेगा.

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57