Advertisement

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया ‘कपट पत्र’, कही ये बड़ी बातें

कांग्रेस ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया ‘कपट पत्र’, कही ये बड़ी बातें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। अमित शाह ने मेनिफेस्टो जारी कर किसान, युवा महिला और आदिवासियों को साधने की कोशिश की है।

बीजेपी ने जारी किया ‘कपट पत्र’-कांग्रेस
इधर, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के घोषणा पत्र को ‘कपट पत्र’ बताया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी कर्जमाफी का विरोध करती है, इस‍लिए इन के घोषणा पत्र में कर्ज माफी का जिक्र नही है।

उन्‍होने कहा कि ‘मोदी जी की गारंटी’ की गारंटी कौन लेगा? बीजेपी छत्तीसगढ़ में धान की कीमत 3100 रुपए करने में मजबूर हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बीजेपी ने 15 साल में कुछ नहीं किया
शाह ने दिए छत्तीसगढ़ को बनाने और संवारने वाले बयान को लेकर कहा कि बीजेपी ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने और घोटाला करने का काम किया है।

सुशील ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस की नकल कर रही है, उनके पास बोलने के लिए कुछ बचा हीं है। देश भर में सिलेंडर की कीमत को दोगना कर दिया है।

कांग्रेस की नकल कर रही बीजेपी
कांग्रेस बीजेपी के घोषणा पत्र से पहले ही महिलाओं को 500 रूपऐ में गैस सिलेंडर देने का वादा कर चुकी है। बीजेपी ने लोगों को ठगने के लिए घोषणा पत्र जारी किया है।

कांग्रेस ने गिनाए बीजेपी के अधूरे वादे
कांग्रेस ने बीजेपी के सकंल्प पत्र को धोका बताते हुए पिछले तीन चुनावों में बीजेपी ने किए वादों को गिना दिया है।

उन्‍होने कहा कि बीजेपी ने 3 चुनावों में 150 वादे किए, जिसमें से 30 प्रतिशत भी पूरे नहीं किए गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57