बेमेतरा विधानसभा में प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होने पर 2 बैलेट यूनिट उपयोग की जाएगी

बेमेतरा विधानसभा में प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होने पर 2 बैलेट यूनिट उपयोग की जाएगी

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

आज बैलेट यूनिट का पूरक रेंडमाइजेशन हुआ

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2023 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा प्रत्याशी संख्या 15 से अधिक होने पर ईवीएम में 2 बैलेट यूनिट उपयोग की जाएगी। जिलेें की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा में प्रत्याशी संख्या 18 हैं। निर्वाचन के लिए जिलें में उपलब्ध प्रथम चरण रेंडमाइजेशन बैलेट यूनिट (बीयू) में से अतिरिक्त 322 पृथक करने आज 3 नवंबर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी पदुम सिंह एल्मा, अपर कलेक्टर एवं नोडल एमसीसी डॉ अनिल बाजपेयी, एसडीएम एवं रिटर्निग ऑफिसर सुश्री सुरुचि सिंह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अभ्यर्थी की मौजूदगी में बैलेट यूनिट (बीयू) के पूरक प्रथम रेण्डमाईजेशन की कार्रवाई की गयी। विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा में प्रत्याशी संख्या 15 से अधिक होने पर ईवीएम में 2 बैलेट यूनिट उपयोग की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के 269 मतदान केंद्रों के लिए रिज़र्व सहित 322 बैलेट यूनिट (बीयू) पृथक किया गया। प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अभ्यर्थी को दी गयी। उपस्थितों को ईवीएम वीवीपैट द्वितीय रेंडमाइजेशन 4 नवम्बर शनिवार पूर्वाह्न 11 होने संबंधी सूचना भी दी गयी। ज़िले की तीनों विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।