छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नगर निगमों में नेताप्रतिपक्ष-उपनेताप्रतिपक्ष किए नियुक्त, देखें पूरी सूची

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 नगर निगमों में नेताप्रतिपक्ष और उप-नेताप्रतिपक्ष की घोषणा की। जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी। पूरी सूची और जानकारी पढ़ें।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 10 नगर निगमों में नेताप्रतिपक्ष और उप-नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किए

 

रायपुर, 16 अप्रैल 2025 |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में नेताप्रतिपक्ष और उप-नेताप्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गईं। प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ने आदेश जारी किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इन नियुक्तियों का उद्देश्य नगर निगमों में कांग्रेस पार्षद दल को संगठित नेतृत्व देना और सशक्त विपक्ष की भूमिका सुनिश्चित करना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

🔹 नियुक्त जनप्रतिनिधियों की सूची इस प्रकार है:

 

नगर निगम नेताप्रतिपक्ष उप-नेताप्रतिपक्ष
चिरमिरी श्रीमती गायत्री बिरहा मोहम्मद इकराम
अंबिकापुर श्री सफी अहमद श्रीमती निम्मन राशि एक्का
रायगढ़ श्री शेख सलीम नियारिया श्री विकास ठेठवार
कोरबा श्री कृपा राम साहू डॉ. रामगोपाल कुर्रे
बिलासपुर श्री भरत कश्यप श्रीमती संतोषी रामा बघेल
धमतरी श्री दीपक सोनकर श्री सत्येन्द्र देवांगन विशु
रायपुर श्री आकाश तिवारी श्रीमती जयश्री नायक
दुर्ग श्री संजय कोहले श्री विजयंत पटेल
राजनांदगांव श्री संतोष पिल्लै श्री मुकेश साहू
जगदलपुर श्री राजेश चौधरी श्रीमती कोमल सेना

प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि सभी नियुक्त प्रतिनिधि संगठन के निर्देशों के अनुरूप जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और नगर निगमों में कांग्रेस का सशक्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!