Advertisement

“आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया”: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

“आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया”: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 24 अप्रैल 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने रायपुर में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेकर पार्थिव देह को कंधा दिया और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने प्रदेश से उसका एक होनहार बेटा छीन लिया है। यह हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दिवंगत श्री मिरानिया की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए किसी सार्वजनिक स्थान (सड़क या चौक) का नामकरण उनके नाम पर करने का प्रस्ताव सरकार विचाराधीन लेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

साय ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि यह हमला कश्मीर की शांति को भंग करने का षड्यंत्र है। “पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर पूरे देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। लेकिन पूरा देश एकजुट होकर इसका जवाब देगा,” उन्होंने कहा।

अंतिम संस्कार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, राजेश मूणत, और नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57